Aaj ka Rashifal : इन राशियों को रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan01, Jun 2023 11:55 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। नौकरी या व्यवसाय के संबंध में यात्रा करनी पड़ेगी। बेरोजगार जातकों को नए काम मिलेंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन जातक व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी संबंधित कोई लंबित मामला समाप्त हो सकता है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, अध्यात्म में मन लगेगा। नए सौदे हाथ आएंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

सिंह राशिफल

आज के दिन जातक परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोई पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है। माता से लाभ हो सकता है। आज बेरोजगार जातक को रोजगार मिल सकता है। शेयर मार्केट से हानि हो सकती है, सतर्क रहें।

तुला राशिफल

आज का दिन जातक का खुशनुमा रहने वाला है। मनपसंद भोजन, पकवानों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

धनु राशिफल

आज का दिन जातक को मिलाजुला फल प्राप्त होगा। पहले किए गए निवेश से आज फायदा प्राप्त होगा। आज समाज में जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे।

मकर राशिफल

आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जो कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करेंगे। हर संभव जोखिम उठाने का साहस करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। छोटे भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन जातक का लाभदायक रहेगा। व्यवसाय-व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा है, धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश से लाभ होगा।

मीन राशिफल

आज का दिन जातक का तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा क्लेश बढ़ेगा। आज आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

ये उपाय करने से पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मधुर