जनवरी 2024 सभी राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे।
गुरु के मार्गी होने से 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों की फूटी किस्मत चमक उठेगी। आइए जानें।
मकर संक्रांति के दिन पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। इस दिन ही सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र देव जनवरी में राशि परिवर्तन करेंगे। नए साल के आगाज के समय शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।
वहीं, 18 जनवरी को देर रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 25 दिनों तक रहेंगे।
बुध देव 07 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव 20 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
30 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने के दो दिन बाद बुध देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com