छोटी हाइट की लड़कियां Alia से लें स्टाइलिंग टिप्स


By Priyam Kumari24, May 2025 11:51 AMjagran.com

स्टाइल क्वीन Alia Bhatt

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट का फैशन और स्टाइल दोनों कमाल का है। वह हर ड्रेस में फैंस के होश उड़ाते नजर आती हैं।

Alia Bhatt का फैशन

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस का हर लुक काफी स्टाइलिश और हॉट होता है।

यंग गर्ल्स के लिए स्टाइलिंग टिप्स

आलिया की हाइट भले ही छोटी हो, लेकिन वह अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लेती हैं। अगर आपकी भी हाइट कम है, तो एक्ट्रेस से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

स्टाइलिश जंपसूट

छोटी हाइट की लड़कियां लंबी दिखने के लिए जंपसूट ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस में हाइट लंबी नजर आती है।

ओवरसाइज ब्लेजर

अगर आप कम हाइट की वजह से परेशान हैं, तो ऐसे ओवरसाइज ब्लेजर पहनकर ऑफिस में कम हाइट को छुपा सकती हैं।

मिडी ड्रेस

कम हाइट वाली लड़कियों पर मिडी ड्रेस बहुत प्यारी लगती हैं। आलिया इस रेड आउटफिट में हॉट नजर आ रही हैं।

शिफॉन साड़ी

अगर आप किसी खास मौके के लिए ड्रेस की तलाश में हैं, तो साड़ी को ऑप्शन में रख सकती हैं। दरअसल, साड़ी में हाइट लंबी दिखाई देती है।

बॉडीकॉन ड्रेस

अगर आप कामकाजी लड़की हैं, तो आलिया जैसी बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर लुक को शानदार बना सकती हैं।

आलिया भट्ट की इन ड्रेसेज को छोटी हाइट की लड़कियां कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aliaabhatt)