आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर छाई हुई हैं। फिल्म को पर्दे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले काफी ओवर वेट थीं। ये बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री से पहले आलिया ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया।
इसके अलावा आलिया ने आफ्टर प्रेग्नेंसी भी काफी तेज से अपना वेट लॉस किया। और एक बार फिर फिट हो गई।
आज हम आपको रॉकी की रानी यानि आलिया का आसान फिटनेस रूटीन बताएंगे। जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू के साथ करती हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस के डेली रूटीन में वर्कआउट सेशन शामिल है। जिसमें आलिया वेट लिफ्टिंग, कार्डियो, रोप स्किपिंग , स्क्वाट्स करती हैं।
आलिया एक बैलेंस्ड डाइट डाइट फॉलो करती हैं। जिसमे सभी हाई प्रोटीन और कई पोषक तत्वों का मिश्रण होता है।
आलिया ने इंडस्ट्री में कदम रखने से 'कीटो डाइट' के जरिये अपना वजन घटाया था।