बॉलीवुड के इन सितारों के पास है विदेशी नागरिकता


By Akanksha Jain15, Aug 2023 05:48 PMjagran.com

विदेशी नागरिकता

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनके पास भारत के अलावा अन्य देशों की भी नागरिकता है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास भी अन्य देश की नागरिकता है। एक्टर के पास कनाडा की भी नागरिकता है। 

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस का जन्म भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में हुआ है तो उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है।

नरगिस फाखरी

इस लिस्ट में नरगिस फाखरी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस के पास यूएस की नागरिकता है।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस के पास ब्रिटेन की नागरिकता है।

नोरा फतेही

अपने ठुमकों से सबको नचाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही के पास कनाडा की नागरिकता है।

सनी लियोनी

इस लिस्ट में सनी लियोनी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस के पास भारत के साथ-साथ कनाडा की भी नागरिकता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ