हाल में अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट ने हर किसी को अपने लुक से हैरान कर दिया।
एक्ट्रेस ने चमचमाती साड़ी, ऑफ शोल्डर ब्लाउज, बन हेयर स्टाइल, हेवी नेकपीस में अपने कातिलाना लुक से सभी का ध्यान खींचा।
आलिया अक्सर अपने देसी लुक में बवाल मचाती नजर आती हैं।
अभिनेत्री के साड़ी कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि उनको साड़ी पहनने का बेहद शौक हैं। एक्ट्रेस का हर साड़ी लुक डिफरेंट होता है।
आलिया के इंडियन लुक में सादगी भरी अदाएं फैंस का दिल घायल कर देती हैं।
वैसे तो डीवा अपने हर लुक को लेकर चर्चाओं में छा जाती हैं, लेकिन उनका एथनिक लुक फैंस को बेहद पसंद आता है।
आलिया के इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक पर फैंस फिदा हैं।
एक्ट्रेस के मैटरनिटी लुक भी बेहद स्टाइलिश होते थे। अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी आलिया ने खूब मेहनत की है।