आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी शानदार एक्टिंग के साथ लुक्स से भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं।
अभिनेत्री का इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक काफी अट्रैक्टिव होता है। वही आलिया का हर लुक आते ही चंद मिनटों में वायरल भी होने लगता है।
आज हम आपको आलिया की खूबसूरत कलरफुल साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपना फेस्टिव लुक बना सकती हैं।
डीवा का ये ग्रीन सिल्क साड़ी बालों में गजरा लुक आप करवाचौथ पर ट्राई कर सकती हैं।
आलिया की इस रेड टिशू साड़ी को आप इस करवाचौथ पर पहन सकती हैं। सिंपल दिखने के साथ ये काफी यूनिक लुक होगा।
पिंक लवर किसी भी फेस्टिवल पर एक्ट्रेस के इस प्लेन पिंक साड़ी विद कट स्लीव्स ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।
अभिनेत्री का सिल्वर साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज विद मैचिंग झुमके त्यौहारों के लिए परफेक्ट लुक है।
तो यदि आपको भी आलिया के साड़ी लुक्स पसंद आए हो तो आप उनसे अपने फेस्टिव लुक का आइडिया ले सकती हैं।