अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस हसीना हैं। एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस और लटकों झटकों से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।
अभिनेत्री का वैसे तो हर लुक गॉर्जियस होता है, लेकिन इंडियन ऑउटफिट में अक्षरा बला की खूबसूरत लगती हैं। फैंस उनके हर लुक पर मरमिट जाते हैं।
आज हम आपको फैशन क्वीन अक्षरा के ट्रेंडी सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स स्टाइल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर क्रीम कलर के नेटिड पेप्लम स्टाइल सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
डीवा का ब्लू हैंड एम्ब्रॉयडरी स्ट्रेट सूट यंग गर्ल्स कॉलेज में कैरी कर सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लुक देते हैं।
आप अक्षरा सिंह के जैसा प्लेन अनारकली सूट भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक यूनिक और अट्रैक्टिव नजर आएगा।
आजकल ऐसे कॉटन शरारा सूट काफी फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में आप अभिनेत्री के इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।
इस उमस भरी गर्मी के लिए डीवा का कॉटन प्रिंटेड पेंट सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपका लुक एकदम ब्यूटीफुल नजर आएगा।