हाउसफुल 5 के बाद इन फिल्मों में धमाल मचाएंगे Akshay Kumar


By Priyam Kumari10, Jun 2025 11:24 AMjagran.com

बी-टाउन के खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Akshay Kumar की हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अक्षय अपनी फिल्मों की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं।

Akshay की अपकमिंग फिल्म

हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार का शेड्यूल बिजी रहने वाला है। वह 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने जल्द आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्टर की अपकमिंग फिल्मों पर।

Jolly LLB 3

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया। इसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि यह 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

Kannappa Movie

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले अक्षय कुमार अब तेलुगु फिल्म में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा है, जो 27 जून 2025 को आने वाली है।

Bhoot Bangla

अक्षय कुमार 15 साल बाद प्रियदर्शन के साथ काम जाने वाले हैं। 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म भूत बंगला में अक्षय नजर आएंगे।

Welcome to the Jungle

सिनेमाघरों में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए अक्षय कुमार जल्द वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। यह 26 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

Hera Pheri 3

अक्षय कुमार की जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी का अब तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जल्द रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।

अक्षय कुमार अब इन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB