इन बॉलीवुड हस्तियों ने राम मंदिर में दिल खोलकर किया दान


By Shradha Upadhyay19, Jan 2024 12:53 PMjagran.com

राम मंदिर सेरेमनी

इन दिनों देशभर में जय श्री राम की गूंज कानों में सुनाई दे रही हैं। 22 जनवरी को भगवान राम जी जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

बॉलीवुड स्टार्स का योगदान

ऐसे में आम जन समेत हमारे बॉलीवुड सितारे भी राम मंदिर की सेवा में पीछे नहीं हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दिया है। आइये देखें उन स्टार्स की लिस्ट।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया है। एक्टर ने इसके लिए कुछ धनराशि दान की है। जो कि गुप्त रखी गई है। इस बात की जानकारी अक्षय ने एक वीडियो जारी कर दी।

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने राम मंदिर में अपना सहयोग करते हुए ईंटे दान की हैं। इसकी जानकारी एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी।

प्रणिता सुभाष

साउथ और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रूपये की धनराशि दान की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी राम मंदिर निर्माण में सहयोग करते हुए एक मोटी रकम दान की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस उद्घाटन से पहले रामायण बेस्ड एक डांस ड्रामा भी पेश करेंगी।

गुरमीत चौधरी

टीवी एक्टर जो कि राम की भूमिका में ऑनस्क्रीन नजर आ चुके हैं। उन्होंने भी राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दान करते हुए लोगों से भी अपील की है।

मनोज जोशी

कई कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता मनोज जोशी ने भी राम मंदिर निर्माण में सहयोग करते हुए गुप्त दान किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ