अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपर फ्लॉप


By Akanksha Jain27, Feb 2023 04:18 PMjagran.com

सेल्फी

इमरान खान और अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी रिलीज हो चुकी है और इसकी बॉक्स ऑफिस की कमाई बहुत कम रहीं। जिसके चलते ये फिल्म अक्षय कुमार की सुपर फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में आ गई है।

पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज 175 करोड़ के बजट पर बनी थी, लेकिन फिल्म ने करीब 68 करोड़ की ही कमाई की।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे को 180 करोड़ के बजट पर बनाया गया था लेकिन फिल्म करीब 49 करोड़ ही कमा पाई। इस फिल्म में एक्टर के साथ कृति सेनन लीड में थी।

रक्षाबंधन

फिल्म रक्षाबंधन भी अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म महज 44 करोड़ की कमाई पर ठप हो गई।

बॉस

70 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म महज 54 करोड़ की कमाई ही कर पाई।

वन्स अपोन अ टाईम इन मुंबई दोबारा

इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

ब्रदर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ब्रदर्स 110 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन इसकी कमाई केवल 82 करोड़ पर थम गई।

एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म एंटरटेनमेंट को 75 करोड़ के बजट में बनाया गया था लेकिन फिल्म ने 71 करोड़ की कमाई की।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ