बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल देवगन दोनों एक साथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी में से एक है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों की फिल्मों पर।
अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'गुंडाराज' एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर है। बता दें कि यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'इशक' भी है। यह फिल्म साल 1997 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म में काजोल ने काजल का किरदार निभाया है। वहीं, अजय देवगन अजय रॉय का रोल निभाया है।
फिल्म 'प्यार तो होना ही था' साल 1998 की रोमांटिक फिल्म है। इस मूवी में अजय देवगन ने शेखर और काजोल ने संजना का किरदार निभाया है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।
1999 की फिल्म 'दिल क्या करे' एक ड्रामा फिल्म है। इसमें अजय देवगन और काजोल ने एक साथ काम किया था। फिल्म में काजोल अजय की पत्नी के किरदार में नजर आईं।
बॉलीवुड की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'यू मी और हम' साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में भी अजय देवगन और काजोल एक साथ नजर आए।
'टूनपुर का सुपरहीरो' लाइव-एक्शन एनिमेटेड एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन ने आदित्य का रोल निभाया है और काजोल ने प्रिया का।
साल 2020 की 'तानाजी' एक दिलचस्प ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में काजोल और अजय देवगन ने एक साथ काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन किया था।
मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram