ऐश्वर्या शर्मा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने 'गुम हैं किसी के प्यार में' शो से अपनी खास पहचान बनाई। डीवा रियलिटी शोज बिग बॉस सीजन और खतरों के खिलाडी में भी नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री वैसे तो इंडियन वेस्टर्न हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं। लेकिन हाल में उन्होंने गोल्डन कलर के लेटेस्ट रिवीलिंग गाउन लुक से तहलका मचा दिया है। आइए देखें उनका हॉट गाउन कलेक्शन।
एक्ट्रेस ब्लैक कलर के हाई स्लिट गाउन में अपनी बोल्डनेस से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इसके साथ उनका बन हेयर स्टाइल और गोल्डन ईयर रिंग्स शानदार लग रहे हैं।
आप कॉकटेल पार्टी में ऐश्वर्या के सेक्विन डीप नेक फिश कट गाउन से खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। ये आपके पार्टी लुक में जान डाल देगा।
किसी भी पार्टी में आप डीवा के जैसे धोती स्टाइल साटन गाउन में सबसे डिफरेंट और स्टाइलिश नजर आएंगी। इस लुक में आपसे कोई नजरें नहीं हटा पाएगा।
ऐश्वर्या शर्मा ग्रीन कलर के कॉलर नेक गाउन में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। ऐसे में आप भी इसे कैरी करके पार्टी में एकदम यूनिक नजर आएंगी।
आप भी अभिनेत्री की तरह व्हाइट कलर के बॉडीकॉन गाउन में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ये आपके लुक को पार्टी में किलर बना देगा।
इस समर पार्टी आप ऐश्वर्या के कॉटन डीप नेक स्ट्रैपी गाउन से खुद को कूल और स्मार्ट बना सकती हैं। ये काफी कूल लुक भी रहेगा।