बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से ही एक खास कनेक्शन रहा है। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर्स से संबंध होने की खबरें भी सामने आई।
आज हम उन भारतीय क्रिकेटर्स के खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। जिनका बॉलीवुड हसीनाओं से अफेयर रहा।
दीपिका पादुकोण जब फिल्म इंडस्ट्री में नई नई आईं थी तो उनका नाम माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों डेटिंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
रेखा का अफेयर पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा था। रेखा की मां भी उनके रिश्ते को पसंद करती थीं लेकिन यह शादी तक नहीं पहुंच पाया।
विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का साल 2013 में अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि इन्हीं अफेयर के बीच 11 दिसंबर 2017 में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नगमा के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात 1999 में लंदन में हुई थी।
2000 में नगमा और सौरव के अफेयर की खबरों का बाजार गर्म होने लगा। दोनों की रिलेशनशिप के कारण पत्नी डोना उन्हें तलाक देने वाली थी।
हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और दादा ने नगमा से ब्रेकअप कर लिया।