रोज एक कीवी खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे


By Akshara Verma07, Jul 2025 09:00 PMjagran.com

कीवी खाने के फायदे

कीवी एक पौष्टिक फलों में से एक है, जिसमें विटामिन सी, पोटेशियम, और फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है। क्या आप जानते हैं रोज एक कीवी खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन 7 फायदों के बारे में।

इम्यून सिस्टम में मजबूती

कीवी में विटामिन-सी के गुण पाए जाते है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देता है। साथ ही, स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

पाचन तंत्र में मजबूती

कीवी में काफी ज्यादा फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही, कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को भी रोकता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

कीवी में पोटेशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही, हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है।

वजन घटाने में मदद

कीवी में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे खाने की अधिक जरूरत नहीं होती।

त्वचा को स्वस्थ रखना

कीवी में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा को चमकदार और युवा बनाए रखने में मदद कर सकता है।

आंखों की रोशनी में सुधार

कीवी में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की सेहत में सुधार करने में मदद करते हैं। यह उम्र संबंधी मैकुलर डिजनरेशन के खतरे को कम कर सकता है।

हड्डियों में मजबूती

कीवी में कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सेहत में सुधार करते हैं। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

रोज एक कीवी खाने से आपको शरीर में इस सभी फायदों का आनंद मिलेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva