गर्म पानी में 1 चम्‍मच घी मिलाकर पीने के फायदे


By Akshara Verma07, May 2025 02:30 PMjagran.com

पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे

घी सेहत के लिए काफी पौष्टिक और फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं घी को 1 चम्मच गर्म पानी में मिलाकर पीने से शरीर में कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं, जी हां। जानने के लिए स्टोरी को लास्ट तक जरूर देखें।

पाचन तंत्र में मजबूती

घी में ब्यूटीरिक एसिड पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घी को नवाए पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

बालों के फायदेमंद

बालों को चमकदार और लंबे करने के लिए आप घी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन बालों को मजबूती देते है।

इम्यूनिटी बूस्टर

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप रोज सुबह गर्म पानी में घी को मिलकर पी सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाने में मदद करेंगे।

जोड़ों में मजबूती

यदि आप जोड़ों में दर्द का सामना कर रहे हैं, तो घी का पानी आपके लिए बेस्ट दवाई है। घी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर और जोड़ों को एनर्जी देते हैं।

हड्डियों में मजबूती

शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप घी के पानी को पी सकते है। यह हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही, हड्डियों में होने वाली दिक्कतों से भी बचाता है।

हार्मोन में संतुलन

क्या आप जानते हैं घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर में हार्मोन को संतुलन में बनाए रखते है। लड़कियां पीरियड्स के समय इसका सेवन कर सकती हैं।

डिटॉक्स ड्रिंक

गर्मियों में शरीर काफी डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी को डालकर पीने से शरीर में मौजूद गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

आप शरीर में फायदेमंद बदलाव करने के लिए रोज गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी को डालकर जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik