अगर आप लिवर की दिक्कत से परेशान हो चुके हैं, तो आप स्टोरी में बताए गए इन बदलाव को डाइट और रूटीन में शामिल करें।आइए जानते हैं, इन 6 आदतों के बारे में।
लिवर को हेल्दी बनाने के लिए आपको रोज सुबह-शाम एक अच्छी डाइट खानी चाहिए। आप डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स और सबूत अनाज जैसी चीजों को शामिल करें। यह शरीर के साथ-साथ लिवर को मजबूत बनाते हैं।
अल्कोहल और सिगरेट लिवर के लिए बेहद हानिकारक साबित होती हैं। क्या आप जानते हैं अल्कोहल पीने से फैटी लीवर की समस्या बन सकती हैं। इसलिए इन चीजों में कमी करनी चाहिए।
लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है।
हर्बल टी लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं। आप रोज सुबह ग्रीन टी, अदरक की चाय और हर्बल टी को पी सकते हैं।
लिवर को हेल्दी और हाइड्रेट करने के लिए आप डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आप नींबू पानी, एलोवेरा जूस और आमला का जूस पी सकते हैं।
लिवर की समस्या से परेशान हो रहे हैं, तो एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप रोज 30-40 मिनट के लिए शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए इसे करें। ऐसा करने से फैटी लिवर की समस्या में कम आएगी।
क्या आप जानते हैं नींद की कमी के कारण आपको लिवर की समस्या हो सकती हैं। इसे कंट्रोल और बेहतर बनाने के लिए आप रोज 7- 8 घंटे की नींद लिया करें। ऐसा करने से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन करता है, जो काफी फायदेमंद होता है।
लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप हमारी बताई गई इन आदतों को जरूर अपनाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik