ऑफिस में होगी तारीफ, पहनें Aditi Rao की 'समर फ्रेंडली' ड्रेसेज


By Shradha Upadhyay21, May 2024 02:36 PMjagran.com

बेहतरीन अदाकारा अदिति राव

अदिति राव हैदरी साउथ समेत हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा हैं। जो कि इन दिनों अपनी हिट सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं।

स्टाइल आइकन अदिति राव

इसके अलावा अभिनेत्री स्टाइल आइकन हैं। जो कि अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर ऑउटफिट क्लासी होता है।

अदिति राव समर फ्रेंडली ड्रेसेज

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आप अदिति राव की समर फ्रेंडली ड्रेसेज से आइडिया लेकर ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

गर्मियों में मौसम में फ्लोरल प्रिंट काफी कूल लुक देते हैं। ऐसे में आप अदिति के इस फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट को ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं।

चेक प्रिंट स्कर्ट-टॉप

ऑफिस में खुद को हॉट लुक देना है। तो एक्ट्रेस के चेक प्रिंट स्कर्ट ऑफ शोल्डर टॉप लुक बेस्ट है। ये आपको एकदम यूनिक लुक देगा।

प्रिंटेड डेनिम विद शर्ट

समर सीजन में ऑफिस गोइंग गर्ल्स अभिनेत्री की तरह बेगी स्टाइल डेनिम और प्रिंटेड लूज शर्ट से खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न ड्रेस

आप इंडियन लुक ज्यादा पसंद करती हैं। तो अदिति राव के इस फ्लोरल प्रिंट इंडो-वेस्टर्न ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ डीवा ने ऑक्सीडाइज ज्वैलरी पेयर की है।

कॉटन पेंट सेट

गर्मियों में ऑफिस के लिए इस तरह के सिंपल सोबर कॉटन पेंट सेट भी आपके लुक को गॉर्जियस बनाते हैं।

ऐसी ही समर फ्रेंडली ड्रेसेज के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ