अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। हाल में डीवा को संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था।
इसके अलावा डीवा फैशन आइकन भी हैं। जिनके ड्रेसिंग सेंस इंटरनेट पर छाए रहते हैं। 37 साल की अदिति का हर लुक क्लासी होता है। जिसपर फैंस भी फिदा हैं।
आज हम आपको अदिति राव हैदरी के डिसेंट ऑउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। जो आपको ऑफिशियल इवेंट्स में डिसेंट लुक देंगे।
आप ऑफिशियल इवेंट्स में इस तरह की प्लेन स्लिट स्कर्ट विद प्रिंटेड शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको स्मार्ट लुक देगी।
डीवा पिंक कलर के पेंट ब्लेजर के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप में बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ उनके स्ट्रेट हेयर डार्क लिपस्टिक शेड जंच रहा है।
इस तरह के फ्लेयर डेनिम जींस विद शर्ट भी ऑफिशियल इवेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ आप भी पौनी टेल हेयर स्टाइल बनाएं।
आजकल ऐसे स्ट्रेट ट्रॉउजर काफी फैशन में चल रहे हैं। इसके साथ वन शोल्डर टॉप काफी शानदार लुक दे रहा है।
अदिति राव हैदरी का शार्ट ब्लेजर विद पेंट लुक ऑफिस इवेंट्स में आपको अट्रैक्टिव लुक देगा। आप इसे जरूर ट्राई करें।