अदिति राव हैदरी के कर्वी फिगर का राज है यह रूटीन


By Akanksha Jain27, May 2024 05:26 PMjagran.com

रॉयल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

अदिति राव हैदरी का फिटनेस रूटीन

अदिति राव हैदरी हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके कर्वी फिगर का राज बताने जा रहे हैं।

योग करती हैं अदिति राव हैदरी

खुद को फिट रखने के लिए अदिति राव हैदरी योग करती हैं। अदिति रोज योग करती हैं, योग करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट लॉस जल्दी होता है।

सर्किट ट्रेनिंग करती हैं एक्ट्रेस

हफ्ते में तीन दिन अदिति राव हैदरी आधे घंटे के लिए सर्किट ट्रेनिंग करती हैं। एक्ट्रेस पिलाटेज करना भी पसंद करती हैं और बॉडी को फिट रखती हैं।

डांस और मार्शल आर्ट्स

इसके अलावा अदिति राव हैदरी डांस औ मार्शल आर्ट्स भी करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस फिट रहने के लिए वर्कआउट पर फोकस करती हैं।

अदिति का कार्डियो रूटीन

जब एक्ट्रेस का डे ऑफ होता है तो वो कार्डियो करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस कभी अभी अपना वर्कआउट मिस नहीं करती हैं।

नाश्ते में क्या खाती हैं अदिति

अदिति राव हैदरी के दिन की शुरुआत फ्रेश जूस, अंडा, इडली, पोहा या फिर चीला खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ड्राइफ्रूड्स भी खाती हैं।

अदिति राव हैदरी का लंच और डिनर

अदिति नॉनवेज डाइट लेती हैं। एक्ट्रेस दाल, फिश, मटन या फिर वेजिटेबल सूप और ब्राउन राइस खाना पसंद करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ