प्लेन साड़ियां के शौकीन हैं, तो वार्डरोब में शामिल करें अदिति राव के 6 लुक्स


By Shradha Upadhyay22, Dec 2023 06:41 PMjagran.com

शानदार अभिनेत्री अदिति राव

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि पद्मावत, रॉकस्टार और मर्डर 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अदिति रॉयल लुक्स

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर वैसे तो इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक में नजर आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस के रॉयल एथनिक लुक्स पर फैंस अपना दिल हारते हैं।

अदिति प्लेन साड़ी कलेक्शन

आज हम आपको एक्ट्रेस का प्लेन साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। तो यदि आप इस तरह की साड़ी के शौकीन हैं तो अपने वार्डरोब में इन्हें जरूर शामिल करें।

ब्लैक साड़ी लुक

एक्ट्रेस का ब्लैक बॉर्डर साड़ी मल्टीकलर ब्लाउज लुक काफी प्रिटी लुक दे रहा है। डिसेंट दिखने के लिए ये लुक बेस्ट है।

ऑरेंज साड़ी लुक

इस ऑरेंज कलर की प्लेन कॉटन साड़ी जीरो नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज में डीवा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सिल्क साड़ी लुक

अदिति राव का रेड सिल्क जरी वर्क बॉर्डर साड़ी लुक सिंपल दिखने के साथ काफी अट्रैक्टिव भी है।

व्हाइट साड़ी लुक

व्हाइट लवर्स को एक्ट्रेस का ट्रांसपेरेंट व्हाइट साड़ी डीपनैक ब्लाउज लुक बेहद पसंद आएगा।

पिंक साड़ी लुक

अदिति इस प्लेन कॉटन पिंक साड़ी ब्रोकेड बॉर्डर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ