वास्तु शास्त्र में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों को फॉलो करते हैं, तो इससे आपकी लाइफ बन सकती है। आपका जीवन संवर सकता है।
अगर आप वास्तु शास्त्र में निहित नियमों को फॉलो नहीं करते हैं, तो इससे आपके जीवन में तरक्की पर ब्रेक लग सकता है। आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। आपकी किस्मत खराब हो सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप नहाने के पानी में मिलते हैं, तो इससे आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप नहाने के पानी में नमक मिलाकर नहाते हैं, तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। जल्द ही इसका रिजल्ट आपके सामने होगा
जो जातक नहाने के पानी में तेजपत्ता मिलाकर नहाते हैं, तो इससे उनके बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ कर्ज की समस्या से भी आपको निजात मिल सकती है।
नहाने के पानी लौंग मिलाना और इस पानी से नहाने का मतलब है कि जल्द ही आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। साथ ही आपके बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बन सकते हैं।
गुलाब की पंखुड़ियां धार्मिक दृष्टि से काफी जरूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप नहाने के पानी में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाते हैं, तो इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।
हालांकि, आपको नहाने के पानी में ये चीजें मिलाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। आपके काम बिगड़ सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com