आंतें हमारे भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाती हैं, जिसकी साफ-सफाई को नजरअंदाज करने से बीमारियां हमें जकड़ लेती है। वहीं, आंतों को हेल्दी बनाए रखने में खानपान भी अहम रोल अदा करता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपकी आंतें सेहतमंद रहेंगी। आइए इन फूड्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलूबुखारा में विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में शामिल करने से आंतें कभी बीमार नहीं होती। इसमें फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है।
चिया सीड्स सुपरफूड्स की कैटेगरी में आते हैं। ऐसे में इन बीजों को जरूर खाएं। ये बीज फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरे होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
डॉक्टर से दूर रहने के लिए रोजाना सेब खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, फाइबर और पोटेशियम आंतों की रक्षा करता है।
आप आंतों को हेल्दी रखने के लिए कीवी भी खा सकते हैं। यह खाने में खट्टा-मीठा और रसीला होता है। रोजाना इस फल को डाइट में जरूर शामिल करें।
गर्मियों में प्याज खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे खाने से आपकी बॉडी कूल रहती है। वहीं, प्याज आंतों के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें फाइबर होता है।
आंतों की रक्षा करने के लिए ये 5 चीजें खाएं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com