High Uric Acid को करें कम, डाइट में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स


By Akshara Verma16, Aug 2025 09:00 AMjagran.com

हाई यूरिक एसिड के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स शामिल करने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते है। आइए जानते हैं इन 7 ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जो हाई यूरिक एसिड को कम करने में मदद करेंगे।

बादाम खाएं

बादाम में मैग्नीशियम और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करता है।

अखरोट खाएं

क्या आप जानते हैं अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हाथ-पैरों की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसके लेवल को नियंत्रित करता है।

किशमिश खाएं

किशमिश खाने से शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा पूरी होती है। यह यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करता हैं।

अंजीर खाएं

यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अंजीर का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण शरीर को ताकत देते है।

पिस्ता खाएं

आप शरीर में हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप पिस्ते का सेवन कर सकते हैं। यह मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो इसके लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।

काजू खाएं

क्या आप जानते हैं काजू में मौजूद मैग्नीशियम और फाइबर के गुण शरीर में मौजूद हाई यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करता है।

मुनक्का खाएं

मुनक्का में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में हाई यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। साथ ही, यह इसे खाने से शरीर में ऊर्जा भी मिलती हैं।

शरीर में हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप डाइट में इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva