अदा शर्मा साउथ समेत हिंदी फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि 'द केरला स्टोरी' से खूब फेमस हुई। हाल में एक्ट्रेस बस्तर- 'द नक्सल स्टोरी' में नजर आई थीं।
अभिनेत्री अपनी धांसू एक्टिंग के साथ ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर ऑउटफिट खूबसूरत होता है।
आज हम आपको अदा के खूबसूरत लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जो कि इस वेडिंग सीजन काफी ट्रेंड में छाए हुए हैं। जिन्हें कैरी करके आप पार्टी की महफिल लूट सकती हैं।
अभिनेत्री पिंक कलर के गोल्डन वर्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनकी फ्रंट कट डीपनैक चोली कहर ढा रही है।
अदा रेड कलर के चमचमाते लहंगे नेटिड दुपट्टे वी नेक चोली में ग्लैमरस ब्यूटी लग रही हैं। रिस्पेप्शन पार्टी में आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
यंग गर्ल्स इस वेडिंग सीजन डीवा के ऑल गोल्डन शिमरी लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे लहंगे आजकल खूब ट्रेंड में हैं।
अभिनेत्री लाइट येलो कलर के नेटिड लहंगे हाफ स्लीव्स ब्रॉड नेक चोली में अपने हॉट अंदाज में वेडिंग परफेक्ट लुक दे रही हैं।
सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए आप अदा के ऑफ व्हाइट रेड फ्लोरल प्रिंट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ कट स्लीव्स चोली जंच रही है।