बकरीद पर दिखेंगी चांद, पहनें Adah Sharma के ये इंडियन आउटफिट्स


By Akanksha Jain13, Jun 2024 05:00 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अदा शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और हसीन एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म केरला स्टोरी के जरिए हासिल की है।

अदा शर्मा के इंडियन लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक अदा शर्मा के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको अदा शर्मा के इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

बकरीद पर दिखेंगी चांद

17 जून को बकरीद है और अगर आप इस दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप अदा शर्मा के इन इंडियन आउटफिट कैरी कर सकती हैं। 

अदा शर्मा का सूट लुक

अदा शर्मा के पास सूट का शानदार कलेक्शन है। हाल ही में एक्ट्रेस ने येलो और ब्लू कलर के सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था।

साड़ी में लगती हैं कमाल

ब्लू कलर की साड़ी में अदा शर्मा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अदा शर्मा की तरह ही साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

शानदार हैं लहंगे लुक्स

अदा शर्मा के पास लहंगे का भी शानदार कलेक्शन है। इस पिंक कलर के लहंगे में अदा शर्मा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

ट्राई करें ट्रेंडी ब्लाउज

अगर आप साड़ी या फिर लंहगे के साथ ब्लाउज की शानदार डिजाइन सर्च कर रही हैं तो आप अदा शर्मा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

शरारा पैटर्न सूट डिजाइन

फिलहाल शरारा पैटर्न सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे है। आप भी अदा की तरह ही शरारा पैटर्न सूट से अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ