करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं अदा खान जैसे साड़ी-लहंगे


By Akanksha Jain14, Oct 2024 05:30 PMjagran.com

करवा चौथ 2024

सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

अदा खान के साड़ी-लहंगे

आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अदा खान के साड़ी और लहंगा लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इन लुक्स को आप इस खास दिन पर स्टाइल कर सकती हैं।

नेट साड़ी करें स्टाइल

ब्लैक कलर की नेट की साड़ी में अदा खान का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। आप ब्लैक की जगह किसी और कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक

अगर आप अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप अदा खान की तरह ही इंडो-वेस्टर्न साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

मल्टी कलर लहंगा डिजाइन

अपने लुक को सबसे अलग बनाने के लिए आप अदा खान के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। मल्टी कलर लहंगे में एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।

क्लासी व्हाइट एंब्रॉयडरी लहंगा

आप अदा खान की तरह ही व्हाइट एम्ब्रॉयडरी लहंगा भी आप स्टाइल कर सकती हैं। एम्ब्रॉयडरी लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। 

व्हाइट सिल्वर वर्क साड़ी

या फिर आप अदा खान के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। व्हाइट कलर की साड़ी में सिल्वर वर्क किया गया है, जो शानदार लग रहा है।

मिरर वर्क लहंगा करें स्टाइट

आप अपने लुक को सबसे ज्यादा ट्रेंडी बनाने के लिए आप मिरर वर्क लहंगा भी पहन सकती हैं। मिरर वर्क आपके लुक को सबसे खास बना देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Adaa Khan Instagram