बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शाह रुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शाह रुख को लोग किंग खान के नाम से भी जानते हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में छप्परफाड कमाई करती हैं।
शाह रुख खान के साथ काम करने की चाहत तो इंडस्ट्री के कई कलाकारों की होती है। लेकिन उनमें से बहुत कम स्टार्स हैं, जिन्हें ये मौका मिल पाता है। मगर बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं भी रही हैं, जिन्होंने उनके साथ ऑफर किए रोल को ठुकरा दिया था। चलिए जानते हैं उनके बारे में...
इस लिस्ट में करिश्मा कपूर भी शामिल है। हालांकि, करिश्मा ने शाह रुख खान के साथ कई फिल्म में किया है, लेकिन उन्होंने फिल्म कुछ-कुछ होता है और अशोका में शाहरुख के अपोजिट रोल करने से साफ इंकार कर दिया था।
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने भी शाह रुख खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। उनका कहना है कि उन्होंने खुद अपने दम पर सब कुछ हासिल किया है। इसी वजह से वह किसी खान के साथ काम नहीं करना चाहती थीं।
भले ही सोनम कपूर आज फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन एक टाइम था जब फेमस निर्देशक उनको अपनी फिल्म में लाना चाहते थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने शाह रुख के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उनको लगता था कि एक्टर के साथ उनकी जोड़ी लोगों को पसंद नहीं आएगी।
अमीषा पटेल ने इंडस्ट्री में कम काम किया है। उनको भी यही लगता था कि लोगों को शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी अच्छी नहीं लगेगी। इसलिए उन्होंने एक्टर के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी शाहरुख खान के साथ फिल्म करने से माना कर चुकी हैं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस को लगता था कि एक्टर ओवरएक्टिंग करते हैं, लेकिन यह बात कोई नहीं जानता कि ये कितनी सच्च है।
बता दें कि श्रीदेवी को फिल्म डर में रोल का ऑफर मिला था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram