खुद से बड़े एक्टर की मां बन चुकी हैं ये हसीनाएं


By Priyam Kumari27, Apr 2025 11:20 AMjagran.com

बॉलीवुड का इतिहास

बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास कई साल पुराना है। इन वर्षों में कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, कई बेहतरीन कलाकार देश को मिले हैं।

इन एक्ट्रेसेज ने निभाया मां का रोल

कई ऐसे मौके भी आए हैं, जब एक्ट्रेसेज ने उम्र में अपने से बड़े एक्टर की मां का किरदार भी निभाया है। आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में।

शीबा चड्ढा

भारतीय सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस शीबा चड्ढा हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। दरअसल, शीबा ने 2018 की फिल्म जीरो में शाह रुख खान की मां का रोल अदा किया था। एक्ट्रेस उस समय 46 साल की थी, जबकि शाह रुख 53 साल के थे।

सोनाली कुलकर्णी

बता दें कि सोनाली कुलकर्णी ने भी अपने से बड़े उम्र के अभिनेता का मां का रोल निभाया था। उन्होंने फिल्म भारत में सलमान खान की मां का किरदार अदा किया, जब एक्ट्रेस की उम्र 44 थी और सलमान 53 के थे।

​देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी की गोपी बहू ​देवोलीना भट्टाचार्जी ने साथ निभाना साथिया में अपने से बड़े स्टार्स के मां के रोल में नजर आई थीं।

अंकिता लोखंडे

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने भी पवित्र रिश्ता में दो बच्चों की मां का रोल निभाया, जो उनकी उम्र से बड़े थे।

​परिणीता बोरठाकुर

टीवी का फेमस शो स्वरागिनी में बड़ी बेटियों की मां के रोल में ​परिणीता बोरठाकुर नजर आईं। हालांकि, एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बेटियों से छोटी हैं।

अनुष्का शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर हसीना अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली में प्रभास की मां का किरदार निभाया था। बता दें कि प्रभास एक्ट्रेस से बड़े हैं।

बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram