2023 में इन हसीनाओं ने किया नई जिंदगी का स्वागत, दिया बच्चे को जन्म


By Akanksha Jain19, Dec 2023 11:03 AMjagran.com

साल 2023

साल 2023 की आखिरी महीना चल रहा है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल नई जिंदगी को जन्म दिया।

इलियाना डिक्रूज

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने इस साल बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिना शादी के ही मां बनी हैं।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने साल 2023 में ही शादी की थी जिसके कुछ ही महीने बाद एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था।

रूबीना दिलैक

रूबीना दिलैक के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया है।

गौहर खान

इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस गौहर खान का नाम भी शामिल है। गौहर खान ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया था।

इशिता दत्ता

दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने भी इस साल नए सफर की शुरुआत की है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम वायु है।

पंखुड़ी अवस्थी

फेमस टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी के घर भी इस साल किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसमें एक लड़का और एक लड़की हैं।

दीपिका कक्कड़

फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने इस साल प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ