आम इंसान हो या फिर कोई स्टार हर किसी को बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ती है। फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं।
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली से स्पेशल पहचान बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने बढ़ते वजन को लेकर बॉडी शेमिंग की शिकार हुई।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी कई बार बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकीं हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने 30 किलो वजन घटाया था।
हुमा कुरैशी भी कई बार बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं हैं। हाल ही में सोनाक्षी और हुमा ने फिल्म डबल एक्सएल में काम किया था, वो बॉडी शेमिंग के ऊपर बनी हुई है।
फिल्म डर्टी पिक्चर के समय विद्या बालन को भी बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी।
इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था। लोगों ने उनके बॉडी टाइप को लेकर उन्हें बॉडी शेम किया था।
सोनम कपूर ने भी कई बार बॉडी शेमिंग का सामना किया है। एक्ट्रेस को उनके स्किन कलर और हेल्थ को लेकर लोगों ने बॉडी शेम किया था।
ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी शेमिंग का सामना किया था।