इन हसीनाओं ने शादी के बाद सिनेमा जगत से बनाई दूरी


By Akanksha Jain19, Mar 2023 02:59 PMjagran.com

शादी

बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ साथ में मैनेज की है, लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी के बाद सिनेमा जगत से दूरी बना ली।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी शादी के बाद बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक्ट्रेस अपने यूट्यूब चैनल में एक्टिव हैं।

जूही चावला

एक्ट्रेस जूही चावला ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन शादी के बाद उन्होंने दूरी बना ली। हालांकि एक्ट्रेस वेब सीरीज में नजर आती हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने 2017 के बाद बहुत कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक्ट्रेस प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रही हैं।

श्रीदेवी

श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी जिसके बाद एक्ट्रेस को काम मिलना बंद हो गया था। शादी के बाद बहुत कम फिल्मों में एक्ट्रेस ने काम किया है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने भी शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने 2012 में अपनी लास्ट मूवी की थी जिसके बाद करिश्मा ने 2020 में वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में काम किया।

नीतू कपूर

नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

बिपाशा बसु

करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के बाद बिपाशा बसु को काम मिलना बंद हो गया। शादी के 6 साल बाद कपल ने नन्ही परी का स्वागत किया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

बेहद खास है स्वरा भास्कर का मंगलसूत्र, लाखों में है इसकी कीमत