ब्लाउज साड़ी और लहंगे की शोभा को दोगुना कर देता है। आजकल कई तरह के ब्लाउज डिजाइन ट्रेंड में है। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के यूनिक और क्लासी लुक देने वाले पर्ल ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस शनाया कपूर का यह ब्लाउज देखने में रॉयल है। साथ ही, ब्लाउज का लेयर डिजाइन सिंपल लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक देगा।
दीपिका पादुकोण ने एलिगेंट लुक लेने के लिए पर्ल ट्यूब ब्लाउज को कैप के साथ स्टाइल किया है। यह देखने में बेहद सुंदर लग रहा है।
एक्ट्रेस ने डिजाइनर पर्ल ब्लाउज से ग्लैमरस लुक कैरी किया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। यंग गर्ल्स मॉडल जैसी दिखने के लिए इस ट्रेंडी स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन ने कैप स्टाइल पर्ल हाई नेक ब्लाउज से अपने लुक में चार-चांद लगाए है। आप भी रॉयल और ग्लैमरस लुक के लिए एक्ट्रेस के आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने प्रिंटेड साड़ी के साथ ब्लैक कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज काफी किया है, जिस पर पर्ल का वर्क काफी शानदार लुक दे रहा है। आप एक्ट्रेस के ब्लाउज को जींस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने नेट की साड़ी को राउंड नेक पर्ल ब्लाउज के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक कैरी किया है, जो काफी अट्रैक्टिव है। आप पार्टी में एक्ट्रेस के ब्लाउज को बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
आप अपने गॉर्जियस लुक लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के ये डिजाइनर पर्ल ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram