बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेसेज के लुक से ही ट्रेंड शुरू होता हैं।
अगर आप भी ट्रेंडी लुक्स के शौकीन हैं तो आपको ये पता ही होगा कि फिलहाल मोनोक्रोम साड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहीं हैं।
बॉलीवुड की हसीना आलिया भट्ट इस मोनोक्रोम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। आप भी एक्ट्रेसेज के इन लुक्स को फेस्टिव पर कैरी कर सकती हैं।
फेमस एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इंडियन लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस ने मोनोक्रोम साड़ी के साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी कैरी की है।
90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता का फैशन सेंस भी काफी ज्यादा स्टाइलिश है। एक्ट्रेस की भी ये मोनोक्रोम साड़ी शानदार है।
करिश्मा तन्ना ने इस मोनोक्रोम साड़ी को इंडो-वेस्टर्न लुक दिया है। आप भी एक्ट्रेस की तरह साड़ी के साथ बेल्ट लगा सकती हैं।
दीपिका पादुकोण का हर लुक फैंस को उनका दीवाना बना देता है। इस मोनोक्रोम साड़ी में भी एक्ट्रेस हुस्न की मल्लिका लग रहीं हैं।
ट्रेंड के मामले में परिणीति चोपड़ा भी किसी से पीछे नहीं रहती हैं। इस मोनोक्रोम साड़ी लुक्स को आप भी कैरी करें।