ग्लोइंग और फ्लोलेस स्किन कौन नहीं पाना चाहता। कई लोग ग्लोइंग स्किन के लिए कॉस्मेटिक का यूज करते हैं तो कई लोग घरेलु नुस्खे अपनाते हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेसेस के फेवरेट फेस मास्क बताएंगे। अनन्या पांडे दही, हल्दी और शहद मिलाकर अपने फेस पर लगाती हैं।
जान्हवी कपूर दही, शहद और केले को अच्छे से मिलाकर और उसके फेस मास्क बनाती हैं।
माधुरी दीक्षित अपनी ब्यूटी के लिए जानी-जाती हैं, एक्ट्रेस ओट्स, दूध और शहद से स्क्रब करती हैं।
फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने फेस पर केला, शहद और नींबू का फेस मास्क बनाकर लगाती हैं।
करीना कपूर अपनी हेल्थ और स्किन का बहुत ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस चंदन, विटामिन ई, हल्दी और दूध का फेस मास्क बनाकर लगाती हैं।
मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। एक्ट्रेस अपने फेस पर दालचीनी, शहद और नींबू के रस को लगाती हैं।
फेमस एक्ट्रेस अलाया एफ कॉफी, चीनी, ऑलिव ऑयल, शहद और दूध का पेस्ट बनाकर फेस मास्क लगाती हैं।