बॉलीवुड का एक रूल है अगर आप फिट हैं तो ही हिट हैं और यहीं वजह है कि बॉलीवुड स्टार्स अपने लुक्स और अपनी फिटनेस का इतना ध्यान रखते हैं।
आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जो ग्लूटेन फ्री आटे की रोटी खाती हैं। सिर्फ अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने आप को फिट रखने के लिए गेहूं के आटे का सेवन नहीं करती हैं।
अजय देवगन की पत्नी और शानदार एक्ट्रेस काजोल भी गेहूं और जंक फूड से दूरी ही बना कर रखती हैं।
सोनम कपूर अपनी फिटनेस और फैशन सेंस की वजह से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने सालों से गेहूं की रोटी नहीं खाई, वो रागी की रोटी खाती हैं।
इस लिस्ट में फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस गेहू की जगह ज्वार के आटे की रोटी खाती हैं।
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना गेहूं की जगह ज्वार की रोटी खाती हैं। एक्ट्रेस एक्सरसाइज के साथ डाइट भी फॉलो करती हैं।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस गेहूं के आटे से दूरी बनाती हैं और दाल सब्जी खाना ज्यादा पसंद करती हैं।