यूट्यूब पर भी है इन हसीनाओं का बोलबाला


By Akanksha Jain20, Feb 2023 12:51 PMjagran.com

यूट्यूबर एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। काजल अग्रवाल, शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस खुद के यूट्यूब चैनल चलाती हैं और काफी पॉपुलर भी है।

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के यूट्यूब पर 31 लाख सब्सक्राइबर हैं। चैनल पर एक्ट्रेस फूड रेसिपी और वर्कआउट वीडियोज शेयर करती हैं।

आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं। एक्ट्रेस अपने चैनल पर खुद से जुड़ी हुई जानकारी देती है।

अवनीत कौर

अवनीत कौर के चैनल को यूट्यूब पर 17 लाख से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया है। एक्ट्रेस छोटे छोटे ब्लॉग बनाती हैं।

दिशा पटानी

दिशा पटानी यूट्यूब पर अपने डांस वीडियोज शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के 4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने यूट्यूब चैनल पर फूड रेसिपी और ब्लॉग्स शेयर करती हैं। उनके चैनल पर 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

नोरा फतेही

यूट्यूब पर नोरा फतेही के डांस वीडियोज काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस के चैनल पर 37 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

कृति सेनन

कृति सेनन यूट्यूब पर छोटे छोटे ब्लॉग्स शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के 4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ