कम उम्र में ही गंभीर बीमारी की चपेट में आईं ये अभिनेत्रियां, सुनकर लगेगा सदमा


By KARISHMA LALWANI18, Mar 2023 04:01 PMjagran.com

शिवांगी जोशी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी।

निमृत कौर अहलूवालिया

बिग बॉस 16 फेम निमृत कौर अहलूवालिया ने शो में बताया था कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी को बिग बॉस 13 के दौरान रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। एक्ट्रेस को गंभीर चोट आई थी।

ऐश्वर्या सखूजा

ऐश्वर्या सखूजा रामसे हंट सिंड्रोम का शिकार हो चुकी हैं। इसमें कान और चेहरे के आसपास चकते निकल आते हैं।

निशा रावल

निशा रावल बायपोलर डिसऑर्डर की शिकार हो चुकी हैं। एक बार उनके पैर में फ्रैक्चर तक हो गया था।

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद को दुबई ट्रिप के दौरान वॉइस बॉक्स में इन्फेक्शन हो गया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक बार यह भी खुलासा किया था कि उन्हें कपड़ों से एलर्जी है।

नविका कोटिया

एक्ट्रेस नविका कोटिया भी गंभीर बीमारी की चपेट से अछूती नहीं हैं। उन्हें मेनिनजाइटिस नाम की बीमारी हो चुकी है।

दीपिका कक्कड़

'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पीओएस नाम की बीमारी से जूझ चुकी हैं।

रश्मि देसाई

उतरन फेम रश्मि देसाई सिरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित रही हैं। इस बीमारी के कारण शरीर में जलन, चुभन और खुजली की समस्या होती है।

सुमोना चक्रवर्ती

'द कपिल शर्मा' शो में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली सुमोना चक्रवर्ती गर्भाशय की बीमारी एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हो चुकी हैं।

वेडिंग पार्टी के लिए परफेक्ट हैं सेलेब्स के ये 10 साड़ी लुक्स