50 की उम्र में भी काजोल अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। एक्टिंग के अलावा वह अक्सर फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
काजोल के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे 50 प्लस महिलाएं आइडियाज ले सकती हैं।
काजोल हैवी वर्क बनारसी सिल्क साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह की साड़ी शादी-फंक्शन में रॉयल लुक देती हैं। 50 प्लस महिलाओं पर ऐसी साड़ी खूब खिलेंगी।
अगर आप किसी खास मौके के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो काजोल के जैसी टिशू सिल्क साड़ी से आइडिया लें। ऐसी साड़ी लुक को क्लासी और गॉर्जियस बना देती हैं।
50 प्लस महिलाओं पर शिमरी साड़ी खूब जचेंगी। अगर आप ऑफिस इवेंट या पार्टीज के लिए ऐसी साड़ी चुनती हैं, तो इसमें पटाका लगेंगी।
पोल्का प्रिंट साड़ी को आप डेली वियर में पहन सकती हैं। एक्ट्रेस इस साड़ी में काफी हसीन लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी जरूर करें।
घर के किसी खास फंक्शन में गोल्डन वर्क नेट साड़ी को ट्राई करें। यह आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देगी। इसे पहनकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
अगर आप सिंपल साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो एक्ट्रेस जैसी फ्लावर प्रिंट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी डेयर वियर में भी खूब अच्छी लगती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kajol)