इन सेलिब्रिटी ने पाई मोटापे से निजात, फिटनेस के लिए अपनाई यह ट्रिक


By KARISHMA LALWANI26, Mar 2023 09:32 PMjagran.com

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। एक वक्त था जब उनका वजन 100 किलो से भी ज्यादा हुआ करता था। आज वह फिट एक्टर्स में से एक हैं।

जैकी भगनानी

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को डेट करने वाले अभिनेता जैकी भगनानी भी कभी मोटापे का शिकार थे। बॉलीवुड डेब्यू से पहले उन्होंने कम से कम 40 से 50 किलो वजन घटाया।

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर का वजन कभी 120 किलो के आसपास हुआ करता था। उन्होंने अपने टीनएज में अपनी बॉडी पर काम करना शुरू किया।

वरुण धवन

चॉकलेटी हीरो वरुण धवन ने भी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना ढेर सारा वजन घटाया था।

आलिया भट्ट

एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली आलिया भट्ट को आलू बहुत पसंद है। लेकिन ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने न सिर्फ अपनी डाइट में बदलाव किया, बल्कि फिटनेस पर भी ध्यान दिया।

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्मों की लीड एक्ट्रेस बनने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने कम से कम 30 किलो वजन घटाया था। वह भले ही साइज जीरो नहीं हैं, लेकिन कर्वी फिगर में उन्होंने अपनी फिटनेस मेंटेन रखी है।

सोनम कपूर

अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फेसम एक्ट्रेस सोनम कपूर कभी 90 किलो की हुआ करती थीं। एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी सेहत पर खूब काम किया।

जरीन खान

कटरीना कैफ की कॉपी कही जाने वाली एक्ट्रेस जरीन खान पर भी जब एक्टिंग का भूत सवार हुआ, तो उन्होंने काफी वजन घटाया।

Janhvi Kapoor ने पर्सनल फोटो की शेयर, फैंस ने लिखा- आप शादी कर लो