पहले किया रोमांस फिर बने भाई-बहन


By Akanksha Jain17, Apr 2023 04:44 PMjagran.com

रोल

फिल्मों में रोल निभाने के लिए कई बार स्टार्स को भाई-बहन तो कभी लवर बनना पड़ता है। आज हम ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने लवर्स और भाई-बहन दोनों का किरदार निभाया है।

सलमान खान और भूमिका चावला

ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भूमिका सलमान की भाभी बनी हैं। फिल्म तेरे नाम में दोनों लवर्स थे।

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल ने ओम शांति ओम में लवर्स का किरदार निभाया था और फिर हाउसफुल में दोनों भाई-बहन बने थे।

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने देसी बॉयज में रोमांस किया था और फिर रेस 2 में दोनों भाई-बहन थे।

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह फिल्म गुंडे में लवर्स बने थे और फिर दिल धड़कने दो में दोनों ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी।

शाह रूख खान और ऐश्वर्या राय

फिल्म मोहब्बतें में शाह रूख और ऐश्वर्या ने लवर्स का किरदार निभाया, वहीं फिल्म जोश में दोनों भाई-बहन बने। 

अक्षय कुमार और जूही चावला

अक्षय कुमार और जूही चावला फिल्म खिलाड़ी नंबर 1 में लवर्स थे, फिर फिल्म एक रिश्ता में दोनों भाई-बहन बने।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ