बॉलीवुड में एंट्री के बाद इन सितारों ने बदला अपना नाम


By Tanya Arora25, Jul 2022 01:25 PMjagran.com

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का असली नाम 'इंकलाब श्रीवास्तव' है। उन्हें लोग प्यार से बिग बी भी कहते हैं।

सलमान खान

फैंस प्यार से सलमान खान को दबंग खान और भाईजान कहते हैं। लेकिन सलमान का असली नाम 'अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान' है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदला। उनका असली नाम 'राजीव हरी ओम भाटिया' है।

अजय देवगन

अजय देवगन भी उन एक्टर्स में शुमार हैं जिन्होंने एक्टर बनते ही नाम बदल लिया। उनका असली नाम 'विशाल वीरू देवगन' है।

सैफ अली खान

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान भी जब बॉलीवुड में आए तो उन्होंने अपना नाम बदला। उनका असली नाम 'साजिद अली खान' है।

जॉन अब्राहम

गुड लुक्स के साथ साथ एक्शन से भी सबको दीवाना बनाने वाले जॉन अब्राहम का भी असली खान 'फरहान अब्राहम' है।

दिलीप कुमार

अपने जमाने के सबसे चार्मिंग एक्टर के तौर पर फेमस हुए दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का असली नाम 'मुहम्मद युसूफ खान' है।

मिथुन चक्रवर्ती

अपने डांस की वजह से बॉलीवुड में डिस्को डांसर के नाम से फेमस हुए मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम 'गौरांग चक्रवर्ती' है।

सनी देओल

अपने ढाई किलो के हाथ से गुंडों की हालत खराब करने वाले सनी देओल का असली नाम 'अजय सिंह देओल' है।

मनोज कुमार

मनोज कुमार दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे। बॉलीवुड में भारत कुमार नाम से फेमस हुए उनका असली नाम 'हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी' था।

All Photo Credit- Instagram

Hansika Motwani ने शादी के बाद सुर्ख लाल साड़ी में शेयर किया 'गॉर्जियस लुक'