बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स की बायोपिक में काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज भी उनके फैंस बहुत याद करते हैं। एक्टर ने अपनी हर फिल्म के जरिए लाखों दिल जीते हैं।
एम एस धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। एक्टर की ये फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।
अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से एक्टर काफी चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर सिंह ने कपिल देव की बायोपिक में शानदार काम किया था।
एक्टर ने फिल्म 83 में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आई थी।
इमरान हाशमी ने फिल्म अजहर में मोहम्मद अजहरुद्दीन की भूमिका निभाई थी। एक्टर की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आई थी।
शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी में रणजी क्रिकेटर अर्जुन तलवार की भूमिका निभाई थी।
श्रेयांश तलपड़े ने फिल्म कौन प्रवीण तांबे में मुख्य भूमिका निभा कर सबका दिल जीता था।