वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने से घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। कभी आर्थिक तंगी नहीं होती।
आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार घर की छत पर कौन-सी चीजें रखनी चाहिए? आइए इसको बारे में जानें।
घर की छत पर त्रिशूल लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को काफी लाभ मिल सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इसके अलावा भगवान शिव की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है। जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहती है।
आप अपने घर की छत पर तुलसी और गेंदा जैसे छोटे पौधे लगा सकते हैं। इन पौधों को आपको उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
पश्चिम दिशा में आप चांदनी, चमेली और मोगरा आदि जैसे सफेद रंग के फूलों के पौधे लगा सकते हैं। कभी गृह क्लेश का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इन चीजों को घर की छत पर लगाने के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर की छत पर कबाड़ आदि नहीं होना चाहिए।
वास्तु की दृष्टि से छत पर कबाड़ रखने से परिवार के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगता है।
घर की छत पर आपको ये चीजें जरूर लगानी चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com