आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाने से व्यक्ति के जीवनस्तर में सुधार आता है।
चाणक्य नीति में उन्होंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है जिनके हाथ में पैसा नहीं टिकता। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता या गंदा रहता रहता है, मैले कपड़े पहनता है उसके पास कभी भी धन नहीं रहता।
अगर कोई इंसान अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान नहीं रखता या फिर जिसके दांतों पर हमेशा गंदगी रहती है। ऐसा व्यक्ति भी पैसे की समस्या से जूझता है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में यह भी कहा कि जो व्यक्ति भुक्खड़ स्वभाव का होता है, ऐसा व्यक्ति भी धन की कमी से जूझता रहता है।
अगर कोई व्यक्ति सूर्य निकलने से पहले अपने बिस्तर से नहीं उठता, तो उसके हाथ में भी ज्यादा देर तक धन नहीं रुकता है। इसलिए अपनी ये आदतें आज ही बदल डालें।
वहीं, वास्तु के मुताबिक, जो लोग पानी की बर्बादी करते हैं, उनके पास भी पैसा नहीं टिकता। इसके अलावा उनके घर की भी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com