अभिषेक बच्चन की घूमर की इन खिलाड़ियों ने की खूब तारीफ


By Amrendra Kumar Yadav18, Aug 2023 01:16 PMjagran.com

घूमर

अभिनेता अभिषेक की बच्चन की यह नई फिल्म आज रिलीज हुई है। फिल्म स्पोर्ट में होने वाले संघर्षों को दिखाती है।

5 साल बाद वापसी

इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने 5 साल बाद वापसी की है। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म मनमर्जियां आई थी। उसके बाद से अभिनेता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अधिक सक्रिय रहे।

कोच का रोल अदा किया

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और अभिषेक बच्चन ने इसमें कोच का रोल अदा किया है।

निर्देशन

फिल्म का निर्देशन 'चुप' और 'पा' जैसी कई शानदार फिल्में कर चुके निर्देशक आर. बाल्की ने किया है।

किसने किया रोल

अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में सैयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी ने रोल निभाया है।

सहवाग ने की तारीफ

फिल्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने तारीफ की है। सहवाग ने ट्विटर पर लिखा कि फिल्म में इमोशंस और इंस्पिरेशन है।

आंसू लेके जाना

वहीं सहवाग ने आगे लिखा कि थिएटर में आंसू लेके जाना। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि अगर खिलाड़ियों के संघर्ष को जानना चाहते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें।

रहाणे ने भी की प्रशंसा

वहीं रहाणे ने भी फिल्म के लिए ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म आपको प्रेरणा देती है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com