बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज हम आपको एक्टर की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे।
साल 2022 में आई फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने बहुत बवाल मचाया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ करीना कपूर खान नजर आई थी।
साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी फ्लॉप साबित हुई। ये फिल्म मल्टीस्टारर थी लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को पसंद नहीं आई।
साल 2011 में आई फिल्म धोबी घाट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दर्शकों को फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई।
2005 में आई आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आमिर खान की इस फिल्म के गाने बहुत पॉपुलर हुए थे।
फिल्म मेला को सिनेमाघर में ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया लेकिन बाद में इस फिल्म को लोगों ने देखना पसंद किया था।
1999 में आई फिल्म अर्थ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आमिर खान की फिल्म 1947 अर्थ को भी लोगों ने पसंद नहीं किया।
बाजी फिल्म आमिर खान के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जनता का दिल नहीं जीत पाई।