शरीर को सेहतमंद रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है, जो बड़े से बड़ा रोग ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी भारी पड़ सकती है।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी अगर शरीर में हो जाए, तो इंसान चिड़चिड़ा होने लगता है। आइए इस विटामिन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, इम्युनिटी बूस्ट करने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो ऐसे में इंसान चिड़चिड़ा होने लगता है। आपको इस कमी को दूर करने के लिए विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स खाने चाहिए।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको दूध, दही, पनीर, चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पॉजिटिव रिजल्ट आने लगेंगे।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको डाइट में अंडे शामिल करने चाहिए। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि इन्हें आपको लिमिट में खाना है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप फोर्टिफाइड फूड्स के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। ये खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं।
सैल्मन, टूना, सार्डिन और क्लैम जैसी फिश विटामिन-बी12 का रिच सोर्स मानी जाती है। आप इन्हें डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। आपको काफी फायदा मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com