90 के दशक में कई ऐसी हसीनाएं रही हैं, जिन्होंने अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन की दुनिया में अलग ही पहचान बनाई। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं 90s की अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित धक-धक गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। माधुरी का वेस्टर्न से लेकर इंडियन स्टाइल दोनों बेहद कमाल का है। वह ज्यादातर मौकों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
90 के दशक में करिश्मा कपूर ने अपने फैशन से हर किसी का दिल जीत लिया। उनका हर एक लुक काफी खूबसूरत है, लेकिन वह साड़ी में कहर ढाती हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस गर्ल शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में अपने स्टाइल और फैशन से जलवा बिखेरा। साड़ी से लेकर फ्यूजन आउटफिट तक एक्ट्रेक हर लुक में शानदार लगती हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सादगी और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आती हैं।
रवीना टंडन 90 के दशक की हिट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने टिप-टिप बरसा पानी में अपना ग्लैमरस दिखाकर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। आज भी वह साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं।
मलाइका अरोड़ा का नाम ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। वह अपनी बोल्ड और सेसी अदाओं से हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस साड़ी में काफी हॉट नजर आती हैं।
बॉलीवुड की फेमस अदाकारा तब्बू ने 90 के दशक में सभी के दिल में जगह बनाई। इस फोटो में वह साड़ी पहनकर बवाल लग रही हैं।
90 के दशक की हसीनाओं के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram