90s ब्यूटी माधुरी के सलवार-सूट में 50 प्लस लगेंगी 'माशाल्लाह'


By Shradha Upadhyay02, Dec 2023 03:54 PMjagran.com

90s ब्यूटी माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की एवरग्रीन पर हिट बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जो कि उस जमाने से आज तक अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं।

56 में स्टाइलिश लुक का जलवा

56 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस काफी अट्रैक्टिव होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा अपने हर लुक में छा जाते हैं।

माधुरी सलवार-सूट

आज हम आपको माधुरी की गॉर्जियस सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे 50 प्लस पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

फ्रंट कट सूट

एक्ट्रेस इस ऑरेंज कलर के एम्ब्रॉयडरी वाले फ्रंट कट सूट में काफी रॉयल लुक दे रही हैं। छोटे फंक्शन के लिए उनका ये सूट बेस्ट रहेगा।

व्हाइट शरारा सूट

हाल में 90s ब्यूटी ने अपना ऑल व्हाइट शरारा सूट लुक शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री एकदम खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सिल्क अनारकली सूट

50 प्लस एक्ट्रेस के इस सिल्क अनारकली सूट को किटी पार्टी या बर्थडे पार्टी में कॉपी कर सकती हैं। ये सिंपल और एलिगेंट लुक देती हैं।

ग्लैमरस गाउन सूट

इन दिनों गाउन या वन पीस सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप ट्रेंड फॉलो करते हुए माधुरी के इस पर्पल प्लेन सूट सिल्क दुपट्टे को ट्राई कर सकती हैं।

पेंट सूट

इस तरह के पेंट सूट हर किसी एज पर जंचते हैं। ऐसे में आप इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ